देश-विदेश में CAA (नागरिकता कानून) क़ानून का विरोध में चर्चित रहा दिल्ली का शाहीन बाग़ (Shaheen Bagh) इलाक़ा आज एक बार फिर से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दिल्ली के जिस शाहीन बाग में नागरिकता कानून का विरोध हुआ था, आज वहां बुलडोजर की क़तार लगी है। शाहीन बाग़ इलाक़े में अतिक्रमण हटाने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) का बुलडोजर आज सुबह सवेरे से चारों तरफ दौड़ लगाते हुए नज़र आया। गया है। अतिक्रमण का मलबा उठाने के लिए भी कुछ गाड़ियां भी मंगवाई गई हैं।
शाहीन बाग़ इलाक़े में बुलडोज़र का विरोध भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। क्षेत्र के लोग विशेषकर महिलायें भी बुलडोज़र के सामने कड़ी नज़र आई। कड़े विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी वहां सुरक्षा इंतजाम के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया है। हालांकि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जवान भेजने से इनकार किया था।
(SDMC) के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए हैं, निगम के कर्मचारियों की पहचान के लिए उनके हाथों में लाल रंग का रिबन बांधा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शाहीन बाग़ में अतिक्रमण हटाने का विरोध किया है। हालांकि बाद में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वहां से हटा दिया है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी (SDMC) की कार्यवाही का विरोध किया है और लोग बुलडोजर के आगे बैठे नज़र आये।
कुछ लोग (SDMC) की कार्रवाई के विरोध में बुलडोजरों के सामने लेट गए वहीँ कुछ महिलाएं बुलडोजर पर भी चढ़ गईं। वहीं, कुछ जगहों पर लोग सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए हैं। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध जारी है, बड़ी तादाद में लोग यहाँ सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं।