भारतीय राजनीती के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो (Rashtriya Janata Dal Supremo) लालू प्रसाद यादव का कल सिंगापुर के माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल (Mount Elizabeth Hospital) में सफल किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उनके बच्चों ने उनके और उनकी किडनी डोनर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के कामयाब ऑपरेशन और उनकी अच्छी सेहत के बारे में सोशल मीडिया के ज़रिया अपने चाहने वालों के साथ खबर साझा की।
लालू परिवार के अनुसार लालू यादव और उनकी डोनर बेटी रोहिणी आचार्य दोनों ही अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और लोगों से सामान्य तौर पर बातचीत कर रहे हैं। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुरूआती जांच में ही फैसला कर लिया था की वो अपने पापा को किडनी डोनेट करेंगी। लालू और रोहिणी दोनों का ब्लड ग्रुप AB पॉज़ीटिव है, जो शुरुआत के टेस्ट में साफ़ हो गया था, ब्लड ग्रुप मैच होने के फ़ौरन बाद ही बेटी रोहिणी ने पापा और अन्य घर वालों को अपना फैसला सुना दिया था। जिसकी आज पूरी दुनिया सराहना कर रही है।

लालू प्रसाद यादव ने अब अपने सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार अपने शुभचिंतकों को सन्देश देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती (Dr. Misa Bharti) ने ट्वीट किया है, जिसमें लालू यादव का एक वीडियो संदेश है। वीडियो में लालू अपने चाहने वालों को धन्यवाद करते हुए कह रहे हैं कि “आप सभी लोगों के दुआ और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”
वीडियो में लालू दो-दो बार कह रहे हैं कि वो अब अच्छा फील कर रहे हैं। लालू की बेटी मीसा भारती ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अस्पताल से अपने पिता लालू यादव का ही एक वीडियो भी शेयर किया है। मीसा ने अपने ट्वीट में लिखा- आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया। लिखा -आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!.
आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया!
आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है! 🙏#LaluPrasadYadav @laluprasadrjd pic.twitter.com/PL1ZY9UVaP— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 6, 2022
कल लालू यादव के सफल ऑपरेशन के बाद उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Dy CM Tejashwi Yadav) ने सोशल मीडिया पर उनकी कामयाब ऑपरेशन की जानकारी लोगों को दी थी जिसके बाद लालू के चाहने वालों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई थी।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
लालू को उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की है। रोहिणी के इस फैसले की चौतरफा तारीफ़ हो रही है लोग उनके जज़्बे और हिम्मत की दाद दे रहे हैं। राजद के विपक्षी दल भाजपा के लोग भी रोहिणी की तारीफ़ करे नहीं थक रहे है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रोहिणी की सराहना करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।’
“बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए । pic.twitter.com/jzg3CTSmht
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 5, 2022
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने भी लालू यादव के ऑपरेशन की जानकारी लेने के लिए तेजस्वी यादव से फ़ोन कर बात की। नीतीश ने बताया कि कल ही उन्होंने फोन कर लालू का हाल-चाल जाना, उनकी सर्जरी सफल रही ये अच्छी बात है. ये खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा।